उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News…कहानी संग्रह ‘ आँचल में आँसू ’ लोकार्पित |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, गीता जोशी, लालढांग

देहरादून, सितम्बर। दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की ओर से सोमवार को काव्यांश प्रकाशन से प्रकाशित कथाकार इन्द्रसिंह बिष्ट ‘प्रताप’ के कहानी संग्रह ‘आंचल में आंसू’ का लोकार्पण एवं साहित्यिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वरिष्ठ साहित्यकार सोमवारी लाल उनियाल ‘प्रदीप’ की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने पुस्तक और लेखक के रचनात्मक अवदान पर विचार रखे। कहा कि बिष्ट की कहानियों में पहाड़ के सामाजिक जीवन, पारिवारिक संबंधों, स्त्री जीवन की पीड़ा, बदलते सामाजिक मूल्यों, अंधविश्वास, मिथक, परम्परा, अध्यात्म, विज्ञान और ग्रामीण जीवन की अनेक परतों को देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि संग्रह की कहानियां केवल घटनाओं का विवरण भर नहीं, बल्कि वह सामाजिक और मानवीय प्रश्नों को भी उठाती हैं। भाषा की सहजता और कथ्य की संवेदनशीलता इन कहानियों को पाठक के निकट ले जाती है। ‘आंचल में आंसू’ की कहानी पर कहा कि इसमें नारी जीवन की पीड़ा और संवेदना को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया गया है।

सोमवारी लाल उनियाल ने बताया कि इन्द्रसिंह बिष्ट ने वर्ष 1970 में ‘उत्तरांचल’ साप्ताहिक के प्रकाशन से साहित्यिक गतिविधियों को आगे बढ़ाया। बिष्ट की रचनात्मक यात्रा में साहित्य के साथ सामाजिक सरोकार लगातार जुड़े रहे।

ad12

मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जितेन ठाकुर, मुकेश नौटियाल, राजेन्द्र निर्मल, डॉ. हर्ष मणि भट्ट, शीशपाल गुसाईं, डॉ. अवनीश उनियाल, कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर तिवारी, भारती पाण्डे, सुंदर सिंह बिष्ट, कल्पना बहुगुणा, देवेन्द्र कांडपाल, डॉ. वीके डोभाल, जगदीश बाबला आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *