24 March…एक Click में जानिये आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे।  करियर में उन्नति व प्रगतिकारक कारक अवसर मिल सकते हैं। शारीरिक तौर पर आप ऊर्जावान  व बौद्धिक तौर पर रचनात्मक रहने वाले हैं। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। लम्बित कार्यों का निस्तारण भी संभव है। 

    वृष राशि- आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कार्य यथावत चलते  रहेंगे। थोड़ी बहुत भगदौड़ तो रह सकती है, लेक़िन आपके जरूरी कार्य रुकेंगे नही। यद्यपि बहुत आवश्यक न हो तो भ्रमण से परहेज़ करें। पैसों के लेनदेन में सावधानी की ज़रूरत है।


    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। दैनिक  कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर में आज भी आपके लिए कुछ उन्नतिकारक संभावनाएं बन सकती हैं। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज समाधान संभव है। लाभ के साधनों में सुधार होगा। शिक्षा संबंधी योजनाओं में सफलता मिलेगी। यदि आपने पहले कहीं निवेश किया है, तो आज उसका लाभ मिलना संभव है।  कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।

      कर्क राशि- आज का दिन भी आपके काफी अच्छा रहने वाला है। दैनिक  कार्यों से अपेक्षित संतोष व लाभ प्राप्त होगा। यदि आप करियर संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे।  अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। सुख संसाधनों की खरीदारी संभव है।  

 सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि  थोड़ी बहुत भगदौड़ अथवा व्यस्तता तो रह सकती है, लेक़िन आपके कार्य अपेक्षानुसार पूर्ण होंगे।    विदेश व शिक्षा संबंधी  योजनायें हल होंगी।  घर परिवार में ख़ुशी का माहौल बना  रहेगा।
                                                                     

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लेक़िन जोख़िम वाले कार्यों से आपको दूर रहना होगा। धन निवेश की योजनायें यथासंभव  टाल देनी उचित रहेंगी।  

   तुला राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज उन्नति कारक अवसर हासिल हो सकते हैं। पैसों की कमी व संसाधनों की कमी के कारण रुके कार्य हल होंगे। नवीन रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होते हुए दिखाई दे सकते हैं।

 वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन उन्नतिकारक रहने वाला है।करियर से जुड़े कार्यों से आज आपको संतुष्टि व अपेक्षित धन लाभ होगा। धन की कमी के कारण रुके हुए कार्य हल होंगे। यदि आप किसी कार्य विशेष की सफलता को लेकर संघर्षरत हैं, तो आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।   

      धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए  सामान्य शुभ  रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। हालांकि आज भागदौड़ अधिक रह सकती है।   विदेश गमन संबंधी योजनायें हल होंगी। लेक़िन जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति व पर नियंत्रण रखना होगा।

     

  मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। भूमि-वाहन संबंधी योजनायें हल होंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिजनों से मतभेद दूर होंगे। लेक़िन समय प्रबंधन पर ध्यान देने की जरुरत है।

कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में प्रगति व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें प्रगति प्राप्त होगो। आत्मविश्वास में इज़ाफ़ा होगा। लेक़िन जोख़िम उठाने से परहेज़ करना होगा।

ad12


मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य  पूर्व दिनों  की भाँति चलते रहेंगे। स्वरोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। धन का निवेश भी संभव है। पैतृक संपत्ति से भी किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। यद्यपि मन की अस्थिरता व क्रोध की अधिकता रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *