उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun News…बीरोंखाल क्षेत्र के कई कांग्रेसी BJP में शामिल |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा अंतर्गत बीरोंखाल में कांग्रेस से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा को ज्वाइन किया। प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पार्टी में शामिल लोगों का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत भी मौजूद रहे।

महेन्द्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। कहा कि संगठन में सभी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी।

भाजपा में शामिल लोगों ने कहा कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के विकास कार्यों से प्रभावित होकर ही भाजपा के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है।

ad12

भाजपा में यह लोग हुए शामिल
क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं युवा कांग्रेस महामंत्री रितिक नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष कुलदीप सजवाण, छात्रसंघ अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस सचिव शुभम रावत, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आशीष कुमार और यतीष कुमार, कांग्रेस बूथ अध्यक्ष प्रदीप कुमार, राधा कृष्ण कुकरेती, सत्य प्रकाश कुकरेती, महीधर जुयाल, भुवनेश ध्यानी, सोहन सिंह नेगी, संजय सिंह नेगी, ताजवर सिंह नेगी, अर्जुन सिंह नेगी, रमेश सिंह रावत, विशंभर सिंह बिष्ट, मदन लाल ध्यानी, दाता राम ध्यानी, अनिल ध्यानी, अनूप ध्यानी, परमानन्द ध्यानी, खूब सिंह रावत, मोहन सिंह बिष्ट, शिव मोहन नेगी, अनूप रावत, अमन नेगी, कृष्ण कुमार, अंकित कुमार, विजयी असवाल, पूनम रावत, अंजू रावत, सुषमा देवी, संतोषी देवी और शोभा देवी आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *