उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand Samachar…रिस्पना नदीः ग्राउंड जीरों पर उतरे डीएम, मेयर, नगर आयुक्त|Click कर पढ़ियेे पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, 17 जून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को राजीवनगर क्षेत्र में रिस्पना नदी के सफाई एवं पुनरुद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ महापौर सौरभ थपलियाल और मुख्य नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर कार्यों की गुणवत्ता और गति की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मानसून से पहले रिस्पना की व्यापक सफाई सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि वर्षाकाल में जलभराव की समस्या न हो।

12 जेसीबी और 15 डंपर लगे काम पर
नगर निगम द्वारा मार्च महीने से चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत अब तक करीब 17 हजार मीट्रिक टन कूड़ा उठाया जा चुका है। वर्तमान में बिंदाल नदी के 8 किलोमीटर और रिस्पना नदी के 12 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इस संयुक्त अभियान में 12 जेसीबी मशीनें और 15 डम्पर लगातार कूड़ा और मलबा हटाने के काम में जुटे हैं।

नालों के उपचार के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना
जिलाधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि नमामि गंगे और जिला स्वच्छता समिति के माध्यम से नदी संरक्षण के लिए एक व्यापक और दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके तहत नदी में गिरने वाले अनट्रीटेड नालों के जल को साफ करने की प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए ताकि रिस्पना को पुनर्जीवित किया जा सके।

ad12

यह भी रहे मौजूद
एसएनएस राजवीर सिंह, तनवीर सिंह समेत नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *