उत्तराखंडसंपादकीय

UK-UP News…परिसंपत्तियों के मामले में यूपी-उत्तराखंड के बीच आगे बढ़ी बात |विकास श्रीवास्तव की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस लखनऊ/देहरादून, । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों राज्यों के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे से जुड़े लंबित विवादों के समाधान और पूर्व में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। बैठक में सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा बैराज और नगरा बाईपास नहर की मरम्मत का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने झनकैया पुल और सूखा पुल सहित सिंचाई विभाग के पुराने व जर्जर पुलों की मरम्मत, सुदृढ़ीकरण और आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण की मांग की।

उन्होंने कहा कि इन कार्यों का सीधा संबंध स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा, आवागमन और किसानों की सिंचाई सुविधाओं से है। बैठक में खटीमा बैराज की निर्धारित आयु पूरी होने के मद्देनजर नए निर्माण की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने पूर्व में बनी सहमति के अनुरूप शेष मामलों का समयबद्ध निस्तारण और विभागीय समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। धामी ने परिसंपत्ति विवादों के समाधान में उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग के लिए योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

609 सरकारी भवनों के हस्तांतरण पर सहमति
सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के मुताबिक दोनों राज्यों के बीच 26 साल से लंबित परिसंपत्ति बंटवारे के मामलों में अब तक 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की परिसंपत्तियों से जुड़े विवादों का निस्तारण हो चुका है। शेष प्रकरणों के समाधान पर भी सहमति बनी है।

महाराज ने बताया कि 659.5 हेक्टेयर भूमि के हस्तांतरण में हरिद्वार की 615, चंपावत की 32 और ऊधमसिंह नगर की 12.5 हेक्टेयर भूमि शामिल है। इसके अलावा 609 सरकारी भवनों में 429 आवासीय और 180 गैर-आवासीय भवनों के हस्तांतरण पर यूपी की सहमति मिल चुकी है। शासनादेश जारी होना शेष है।

ad12

हरिद्वार के बहादराबाद, भगवानपुर और नारसन की 18,500 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई के लिए 35 किलोमीटर लंबी इकबालपुर नहर प्रस्तावित है। इसके लिए ऊपरी गंगनहर से 665 क्यूसेक पानी की जरूरत है, जिस पर यूपी की सहमति का इंतजार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *