उत्तराखंडशिक्षा

Kotdwar News….राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन, आनंद प्रकाश घिल्डियाल बने अध्यक्ष |कमल उनियाल की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

Kotdwar News…कण्वघाटी। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दिनांक 18 नवंबर 2026 को अभिभावक-शिक्षक संघ (Parent-Teacher Association) के गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से अभिभावक-शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें श्री आनंद प्रकाश घिल्डियाल को अध्यक्ष, श्रीमती शशि देवी को उपाध्यक्ष तथा श्रीमती हेमवती को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने अभिभावकों से महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में निरंतर सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महाविद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

महाविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि अभिभावक-शिक्षक संघ के गठन से महाविद्यालय एवं अभिभावकों के बीच संवाद और सहयोग को नई दिशा मिलेगी। संघ के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं, उपस्थिति, अनुशासन तथा अन्य विषयों पर नियमित संवाद कर उनके शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास को और सुदृढ़ किया जाएगा।

ad12

बैठक में उपस्थित अभिभावकों एवं प्राध्यापकों ने संघ के गठन को छात्रहित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक सराहनीय व महत्वपूर्ण कदम बताया तथा भविष्य में महाविद्यालय की गतिविधियों में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *