थानाध्यक्ष श्यामपुर विनोद थपलियाल व उनकी टीम सम्मानित| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग


अपराध पर प्रभावी लगाम कसने को श्यामपुर पुलिस एक्शन में है। विनोद थपलियाल के श्यामपुर थाना प्रभारी बनने के बाद अपराध पर सख्त कार्रवाई हो रही है। इसके अलावा नशे के सौदागरों पर भी पुलिस ने लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके लिये श्यामपुर थाना की खाकी सम्मानित हुयी हैं।
श्यामपुर थाना प्रभारी विनोद थपलियाल सौम्य स्वभाव के हैं। जनता की दिक्कतों को सुनते हैं और कार्रवाई भी करते हैं। अपराध का लगाम कसने को थपलियाल बेहद सख्त नजर आते हैं।

ad12

श्यामपुर क्षेत्र में नशे के सौदागरों पर लगातार हो रही कार्रवाईयां इसकी बानगी हैं। अपराधियों पर लगातार हथौड़ा चल रहा है।
बीतें दिवस एसएसपी अजय सिंह ने फरवरी माह में अपनी लगन और मेहनत के दम पर क्राइम कंट्रोल और बड़ी वारदातों के अनावरण में प्रशंसनीय भूमिका निभाने के लिए थानाध्यक्ष श्यामपुर विनोद थपलियाल, चंडीघाट चौकी इंचार्ज चरण सिंह चौहान, उप निरीक्षक शशिभूषण जोशी, कांस्टेबल रमेश राजवीर और अजय को सम्मानित किया। . ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *