उत्तराखंडसंपादकीय

Aiims News…नुकसान दायक है एंटीबायोटिक दवाओं का ज्यादा उपयोग |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह के आयोजन में एम्स के चिकित्सा विशेषज्ञों ने बिना चिकित्सीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाओं के बढ़ते उपयोग पर गहरी चिंता जतायी। स्वास्थ्य की दृष्टि से इसे जोखिम भरा बताते हुए विशेषज्ञों ने कहा इस मामले में आम जन समुदाय को जागरूक होकर इन दवाओं के अनावश्यक उपयोग से बचना होगा।

एम्स ऋषिकेश में विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरुकता सप्ताह (वाॅव 2026) का शुभारंभ हो गया। सप्ताहभर तक चलने वाले इस जागरुकता अभियान का उद्देश्य शरीर में एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (ए.एम.आर) के प्रति आम जनमानस में जागरूकता पैदा करना है। अगले सप्ताह 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का आयोजन एम्स ऋषिकेश की एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप प्रोग्राम समिति द्वारा संस्थान के विभिन्न विभागों के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत एकीकृत एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप प्रथाओं विषय पर आयोजित कार्यशाला से हुई। इसका उद्देश्य संस्थान में प्रशिक्षित फैकल्टी सदस्यों तथा डीएनएस, एएनएस आदि को प्रशिक्षित करना था। ताकि ये भविष्य में ट्रेनर्स ऑफ ट्रेनर्स के रूप में अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देकर एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप गतिविधियों को सुदृढ़ कर सकें।

कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि डीन एकेडेमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय ने एंटीमाइक्रोबियल प्रबंधन और निदान हेतु बेहतर सिस्टम को अपनाने की बात कही ताकि प्रतिरोधी संक्रमणों के प्रसार को रोका जा सके। आयोजन अध्यक्ष मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रसन्न कुमार पांडा ने एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप नीतियों, पहलों एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने पश्चिमी देशों में अपनाई जा रही एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप की प्रभावी कार्यप्रणालियों पर भी प्रकाश डाला तथा एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की चुनौती से निपटने के लिए साक्ष्य-आधारित एवं बहुविषयक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। आयोजन सचिव डॉ. वान्या ने इस वर्ष की थीम का परिचय देते हुए पूरे सप्ताह आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एएमआर की रोकथाम के लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों की सामूहिक भागीदारी तथा एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के तर्कसंगत एवं जिम्मेदार उपयोग के महत्व को रेखांकित किया। इस दौरान माइक्रोबायोलाॅजी की डॉ. रचना रोहिल्ला द्वारा प्रतिभािगयों को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की रोकथाम एवं एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के विवेकपूर्ण और जिम्मेदार उपयोग से संबंधित शपथ दिलाई गई।

ad12

कार्यक्रम में डीन एकेडेमिक प्रो. सौरभ वाष्र्णेय, डीन रिसर्च प्रो. संजीव कुमार मित्तल, माइक्रोबायोलाॅजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिमा गुप्ता, मेडिसिन के एचओडी प्रो. रविकांत, फार्माकोलाॅजी के हेड डाॅ. विश्वजीत दास, काॅलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिन्सिपल प्रो. स्मृति अरोड़ा, फेकल्टी सदस्य डाॅ. मनीष शर्मा, डाॅ. विकास पंवार सहित विभिन्न विभागों के फेकल्टी सदस्य, डीएनएस, एएनएस और नर्सिंग अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *