उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri News…सकनी की रामलीला ” कुछ खास है कुछ तो बात है “| जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

विकास खंड कल्जीखाल पट्टी पूर्वी मनियारस्यूं के साकनी बड़ी की रामलीला ने 47वीं साल में प्रवेश हो गई इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी बखूभी आगे बढ़ा रही हैं। जिसमें पुरुषों के मुकबले में महिलाओं की भागीदारी अधिक देखने को मिली है।
जहां अन्य गांवों की रामलीलाएं मंचन सात दिवसीय होती वही साकनी बड़ी गांव की रामलीला मंचन आठ दिवसीय होती है।


यह की प्रथम दिवस की रामलीला मंचन का विशेष महत्व है। जिसमें शिव लीला,कैलाश पर्वत उठाने का प्रयास, इंद्र और मेघनाथ युद्ध ,मेघनाथ और शेषनाग युद्ध का मंचन विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है।

ad12


इसके अलावा कुछ वर्षों से महिला पात्रों की अभिनय बालिकाएं ही अदा कर रही है। आठ दिवसीय रामलीला मंचन के छठवां दिवस पर बाली सुग्रीव युद्ध हनुमान प्रगट होना,लंका दहन, अंगद रावण संवाद,दृश्य दर्शकों को खूब पसंद किया और दर्शकों ने कलाकारों के बेहतर अभिनय पर खूब तालिया बटोरी रामलीला मंचन 14 नवंबर से शुरू हुई थी। जो कि 21 नवंबर तक श्रीराम का राज्याभिषेक तक चलेगी
रामलीला का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल ने किया इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष सोबन सिंह रावत रावत,रामलीला समिति के निदेशक नरेंद्र सिंह गुसाईं, ग्राम प्रधान अर्चना देवी मंच संचालन हरि सिंह नेगी संस्थापक सदस्य प्रताप सिंह रावत मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *