Laldhang Samachar..85 लाख से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ| गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
लालढांग।रसूलपुर मीठीबेरी ग्राम पंचायत के मीठीबेरी में हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने राज्य योजना के तहत लगभग 85 लाख रुपए से बनने वाली आंतरिक सड़को का निर्माण कार्यों का ग्रामीणों एवं वरिष्ठ कार्यकर्त्ता के साथ सुभारम्भ किया।

इस अवसर पर विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि क्षेत्र के विकास और बेहतर सड़क सुविधाओं के लिए उनकी प्रतिबद्धता लगातार जारी है ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया जा रहा हैं।


विधायक ने बताया राज्य योजना के तहत 85 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इन आंतरिक सड़को के निर्माण से मीठीबेरी गांव के लोगों को लाभ मिलेगा पिछले काफी समय से ग्रामीण सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे।पूर्व प्रधान टीकाराम सैनी, शैलेन्द्र पाठक, हेमा नेगी, माहेश्वरी, शमशेर भड़ाना, हकीमुल्ला उस्मानी, आदिल, अमरजीत सिंह, खेम सिंह , अनिल, बाबूराम, सलेख चंद,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
