नमस्कार| आज बृहस्पतिवार है जानियेगा आज का राशिफल, प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

मेष राशि-आज आप किसी निजि परिजन के कारण परेशान रह सकते हैं अथवा किसी घरेलू समस्या के कारण भी आपकी चिंता बढ़ सकती है। प्रोपेर्टी ख़रीदने व बेचने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ नही हैदिन को शुभ बनाने के लिए केले के पेड़ पर जल चढायें। 

  वृष राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।ख़ासकर यदि आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आपकी वह योजना आज काफ़ी हद तक आपके पक्ष में आ सकती है। आज आप अर्थपरक आगामी यात्रा की योजना भी बना सकते हैं।  

  

  

आचार्य पंकज पैन्यूली(ज्योतिष एवं आध्यात्मिक गुरु) सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

  

   मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे लेकिन आज आपकी निर्णय शक्ति कमज़ोर रह सकती है।अतः महत्वपूर्ण निर्णय टाल देने ही उचित रहेंगे।     

  कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहेगा। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लेकिन अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। छोटे भाई-बहिन के साथ आर्थिक लेनदेन के कारण विवाद भी  सम्भव है। 

    सिंह राशि-आज आप बचत पूँजी का निवेश कर सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर भी आप कोई दूरगामी रणनीति बना सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि निर्णय जल्दबाजी में न लिया जाय।

कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नती के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आज आपको उच्चस्थ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।                                                          

  तुला राशि-आज का दिन आपके लिए  सामान्य शुभ रहेगा। वैसे तो आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे लेकिन आप स्वयं की लापरवाही के कारण समस्या कोई  खड़ी कर सकते हैं। खासकर यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आज आपको कार्यस्थल में बहुत सावधान रहना चाहिए।


वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। ख़ासकर आज आपको आर्थिक लाभ मिलने की अच्छी सम्भावना दिख रही है। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपकी आय में स्थाई बढ़ोतरी हो सकती है।       

  धनु राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आज आपके दैनिक कामकाज में कुछ व्यवधान आ सकता है। आपको आज कामकाज में किसी भी प्रकार के परिवर्तन व जोखिम उठाने से बचना चाहिए। रक्तचाप से व डिप्रेशन से पीड़ित लोगों को आज स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।


 मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष शुभ रह सकता है। तथा जो लोग रोजगार की तलाश में हैं,उन्हें भी आज अच्छे मौके मिलने वाले हैं।


 कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे,लेकिन धन का निवेश करना उचित नहीं होगा। और ना ही कीमिती सामान व पैसा कहीं साथ में लेकर जायें।    

ad12

 मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। आज आपके बच्चे के लिए आपकी ससुराल पक्ष से रिश्ता आ सकता है। यदि आप किसी अदालती विवाद से गुजर रहे हैं,तो आज बयानबाज़ी से परहेज करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *