नीलकंठ महादेव मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई | जानिये क्यों| पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, लक्ष्मणझूला, पौड़ी गढ़वाल


नीलकंठ महादेव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। सुरक्षा के मद्देनजर पौड़ी, टिहरी व देहरादून पुलिस अलर्ट मोड में है। सिविल ड्रेस में भी पुलिस की तैनातकी कर दी गयी है। स्वयं पुलिस कप्तान पौड़ी ने नीलकंठ महादेव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रामझूला पुल पर डिजिटल मल्टीफंक्शन डिटेक्टर लगाया है।


श्रावण माह के शुभारंभ के साथ ही कांवड़ यात्रा 2022 की शुरुआत हो गई है। नीलकंठ महादेव और बम बम भोले के जयकारों के बीच शिवभक्त नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन कर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ने लगे हैं और आ भी रहे हैं। जिसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा कांवड़ मेले पर केंद्रीय गृह मत्रालय ने कांवड यात्रा पर आंतकी खतरे को देखते हुये नीलकंठ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढाई गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महोदय द्वारा नीलकंठ मन्दिर सुरक्षा को लेकर जायजा लिया गया तथा समस्त नीलकंठ कावड़ ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिय गये।

ad12

नीलकंठ पैदल मार्ग और सड़क मार्ग से आने वाले कांवडियों के भेष में कोई संदिग्ध न हो इसके लिए सिविस ड्रेस में भी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। साथ ही कावडियों और शिव भक्तों की सुरक्षा को लेकर पौड़ी के साथ टिहरी और देरादून पुलिस अलर्ट है। लक्ष्मणझूला व नीलकंठ मन्दिर क्षेत्रान्तर्गत सभी पार्किंग स्थलों मन्दिर की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। साथ ही जनपद की लोकल इंटेलिजेंस को भी सक्रिय किया गया है। रामझूला पुल पर डिजिटल मल्टीफंक्शन डिटेक्टर लगाया है। नीलकंठ आने वाले कांवडियों हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हेतु जनपद पौड़ी पुलिस तत्पर तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *