रूड़की | सस्पेंस हुआ खत्म | प्राथमिक शिक्षक संघ के होंगे चुनाव | पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, रूड़की
प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर चल रहा सस्पेंस समाप्त हो गया है। कुछ शिक्षक कोविड का हवाला देकर मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल बढ़ाने के पक्ष में थे तो कुछ शिक्षक इससे सहमत नहीं थे। सहमति नहीं बनने की स्थिति में अब प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव होंगे।

दरअसल, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रुड़की इकाई का चुनाव 25 व 26 जुलाई को होना प्रस्तावित है। उससे पूर्व रुड़की ब्लॉक के पदाधिकारियों की बुधवार को एक आम बैठक आयोजित हुयी। जिसमें संगठन के प्रस्तावित चुनाव पर चर्चा करने हेतु ब्लॉक रुड़की के सभी शिक्षकों को आमंत्रित किया। बैठक में कुछ शिक्षकों द्वारा कोविड 19 को देखते हुए वर्तमान कार्यकारिणी को ही दायित्व सांैपने की पेशकश की। लेकिन इस पर सभी सदस्यों की सहमति नहीं बन पाई। दूसरी ओर संघ के सदस्य नाजिर हुसैन एवं अँजेश ने बैठक में अध्यक्ष पद के लिए मुनीश यादव का नाम का प्रस्ताव दिया एवं चुनाव कराने की माँग की।

आरोप है कि शुक्रवार को मीडिया में ‘‘मनमोहन फिर बने प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष‘‘ संबंधी खबर प्रकाशित की गयी। इस पर अध्यक्ष पद के दावेदार मुनीश यादव एवं महामंत्री पद के दावेदार प्रत्याशी रोहिताश सैनी ने जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर वर्तमान कार्यकारिणी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पत्र में मुनीश यादव ने कहा कि रुड़की ब्लॉक की वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा संगठन के संविधान की अवहेलना की है। उन्होंने वर्तमान कार्यकारिणी पर तत्काल कारवाही की माँग करते हुए उच्च पदाधिकारियों को पत्र भेज दिया है।

उधर, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, रूड़की इकाई ने मीडिया की खबरों का खंडन किया गया है। कुल मिलाकर अब चुनावी मैदान में जंग होगी, देखते हैं बाजी किसके हाथ लगती है।

ad12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *