उत्तराखंडसंपादकीय

महाराज ने किया शारदा कॉरिडोर के कार्यों का निरीक्षण |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

टनकपुर (चम्पावत), अक्टूबर। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने को टनकपुर में शारदा कॉरिडोर परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

उन्होंने शारदा घाट के पुनर्निर्माण, किरोड़ा नाले पर सुरक्षात्मक कार्यों और नायकखेड़ा में आपदा प्रत्यास्थता के लिए विकसित किए जा रहे पारिस्थितिक गलियारे के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

शारदा नदी के दाएं पार्श्व में बूम से टनकपुर तक बाढ़ से बचाव के लिए शारदा कॉरिडोर परियोजना पर 6020.89 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। परियोजना के पूरा होने से करीब 3900 की आबादी को लाभ मिलने के साथ 33 हेक्टेयर भूमि की सुरक्षा होगी।

वहीं, नायकखेड़ा में बाढ़ जोखिम कम करने और क्षेत्र को आपदा-रोधी बनाने के लिए 85.23 करोड़ रुपये की लागत से पारिस्थितिक गलियारा विकसित किया जा रहा है।

ad12

महाराज ने कहा कि परियोजना के तहत घाटों के विकास, पहुंच मार्ग, पैदल पथ, प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं से जुड़े कार्य किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *