2024@ 23 April से 29 June तक ना तो बजेगा बैंड-बाजा.. ना ही आयेगी बारात |Click कर जानिये वजह| प्रस्तुति डा “दैवज्ञ”

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

अप्रैल का यह महीना देश और दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है ,क्योंकि इस महीने में जहां एक तरफ नए संवत्सर की शुरुआत हो रही है, तो दूसरी तरफ इस महीने में बहुत सारे ग्रह स्थान परिवर्तन कर रहे हैं।

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” सौरमंडल का बारीकी से विश्लेषण करते हुए बताते हैं, कि ग्रहों के परिवर्तन की शुरुआत 2 अप्रैल से ही हो गई है, ग्रहों के राजकुमार बुद्ध ने वक्री चाल शुरू कर दी और 9 अप्रैल तक वक्री चाल चलने के बाद वह फिर से मीन राशि में लौट आएंगे और 10 मई को मेष राशि में चले जाएंगे।

6 अप्रैल को शनि पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में आ जाएंगे, जो देवगुरु बृहस्पति का नक्षत्र है, और उनके नक्षत्र परिवर्तन से भी ज्योतिष में हलचल होगी।

8 अप्रैल को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा, और 9 अप्रैल को नया हिंदू नव वर्ष यानी नया विक्रम संवत 2081 शुरू हो जाएगा सौरमंडल का चुनाव जीतने की वजह से इस साल के राजा मंगल होंगे और मंत्री शनि होंगे।

13 अप्रैल को सूर्य अपनी उच्च मेष राशि में आ जाएंगे और देवगुरु बृहस्पति के साथ ज्योतिष में अति महत्वपूर्ण “गुरु सिंह योग” बनेगा।

23 अप्रैल को दो बड़े परिवर्तन होंगे। मंगल ग्रह 23 अप्रैल को मीन राशि में आ जाएंगे जो देवगुरु बृहस्पति की राशि है ,और 23 अप्रैल को ही शुक्राचार्य अस्त हो जाएंगे और 29 जून तक अस्त रहेंगे। जिससे विवाह शादियों पर एक तरह से रोक लगी रहेगी। 25 अप्रैल को शुक्राचार्य अपनी उच्च मीन राशि से निकलकर मेष राशि में आ जाएंगे जहां सूर्य और देवगुरु बृहस्पति के साथ उनका गुरु सिंह योग बनेगा।

यानी अप्रैल महीना ग्रहों की हलचल से अप्रत्याशित परिवर्तन का महीना रहने वाला है ,और इन तमाम ग्रहों के परिवर्तन का सभी राशियों पर भी सीधा असर पड़ेगा। कुछ राशियों को तो जबरदस्त कामयाबी के योग है। ग्रहों का यह परिवर्तन कुछ राशियों की जिंदगी बदल देगा।

इसमें पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है-

अप्रैल महीना में सूर्य के अपनी उच्च राशि में आते ही इस राशि के जातकों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी का योग बनेगा।

दूसरी भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है- यह महीना वृष राशि वालों के लिए भाग्योदय करने वाला साबित होगा।

तीसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है

चौथी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है-

कन्या राशि के तरक्की के रास्ते खुलते चले जाएंगे।

पांचवी भाग्यशाली राशि तुला राशि है

छठी भाग्यशाली राशि धनु राशि है-

प्रमोशन का योग भी बनेगा।
इसके अलावा कर्क राशि, सिंह राशि, वृश्चिक राशि, मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि को मिले जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। कर्क राशि को सावधानी जरूरी है। वृश्चिक राशि वालों को अपने पद प्रतिष्ठा और मान-सम्मान का ख्याल रखना होगा। मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती के कारण ग्रहों के इस बड़े गोचर का मिला-जुला असर पड़ेगा।

आचार्य जी का संक्षिप्त परिचय

नाम आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल” दैवज्ञ “

राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित सहायक निदेशक शिक्षा – संस्कृत शिक्षा उत्तराखंड सरकार/

निवास स्थान 56 / 1 धरमपुर देहरादून फ़ोन no 9411153 845 एवं 701788 6131

उपलब्धियां

वर्ष 2013 में सबसे पहले केदारनाथ आपदा की भविष्यवाणी की थी इसलिए 2018 तक लगातार मिला” एक्सीलेंस अवॉर्ड”

वर्ष 2015 में शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला राज्य का” प्रथम गवर्नर अवार्ड”

लगातार सटीक भविष्यवाणियां करने पर वर्ष 2016 में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिया “उत्तराखंड ज्योतिष रत्न सम्मान “

मंत्रो की ध्वनि को यंत्रों में परिवर्तित करने का विज्ञान विकसित करने के लिए वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया “ज्योतिष वैज्ञानिक” सम्मान /

वर्ष 2018 एवं 2019 में राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में उत्तराखंड सरकार ने लगातार दिया” ज्योतिष विभूषण सम्मान”

नवंबर 2022 में लगातार सटीक भविष्यवाणी करने पर ग्राफिक एरा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोबारा से दिया “उत्तराखंड ज्योतिष रत्न सम्मान “

इसके अतिरिक्त भी पूरे देश एवं विदेशों में 700 से अधिक श्रीमद् भागवत कथाओं का प्रवचन करते हुए अनेक “राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान उपाधियों” से हुए हैं सम्मानित/

सहायक निदेशक के रूप में फरवरी 2023 में मिला “ऑफिसर ऑफ द ईयर अवार्ड” सम्मान।

शिक्षा अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट कार्यो के लिए 24 दिसंबर 2023 को राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के हाथों से मिला “सुशासन के सूत्रधार अधिकारी सम्मान”

ad12

8 जनवरी 2024 को शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा में मूलभूत सुधार करने एवं ज्योतिष के क्षेत्र में सटीक भविष्यवाणियों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में दिया” ज्योतिष सूर्य सम्मान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *