Laldhang News….मौहल्लापुरी में श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ, श्रीराम जन्म का हुआ सुंदर मंचन |गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
लालढांग (हरिद्वार)। श्री श्री ग्राम देवता आदर्श रामलीला कमेटी, मौहल्लापुरी की ओर से श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ विधिवत पर्दा पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सुनील सिंह बिष्ट ने पर्दा पूजन कर किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रामलीला सनातन संस्कृति, परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। इस तरह के आयोजन सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ ही नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादाओं से परिचित कराते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें शक्ति और विनम्रता के बीच संतुलन बनाए रखने, सत्य के मार्ग पर चलने तथा न्याय और धर्म का पालन करने की प्रेरणा देता है। माता-पिता के प्रति श्रद्धा, भाइयों के प्रति प्रेम, पत्नी के प्रति समर्पण और प्रजा के प्रति उत्तरदायित्व जैसे उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


रामलीला के दौरान कलाकारों ने भगवान श्रीराम और उनके भाइयों लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न के जन्म का मनमोहक मंचन किया। कलाकारों की प्रस्तुति देखकर उपस्थित मंत्रमुग्ध हुये।
