उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…: छात्र-छात्राओं ने जाने यातायात के नियम|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। भरत मंदिर इंटर कॉलेज की प्रार्थना सभा में ट्रैफिक पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।



यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार ने कहा कि बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाना चाहिए। यातायात नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। नियमों के अनुपालन से ही सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि कम किया जा सकता है।

ad12



प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि यातायात पुलिस द्वारा संचालित जागरूकता अभियान बच्चों के लिए उपयोगी हैं। यातायात उप निरीक्षक जयराम राय ने नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाने और तेज रफ्तार से बचने की सलाह दी।

मौके पर एनसीसी अधिकारी लखविंदर सिंह, यातायात आरक्षी अजय चौधरी, शिवप्रसाद बहुगुणा, जयकृत सिंह रावत, रंजन अंथवाल, विकास नेगी, प्रवीण रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *