Laldhang News…उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़, छोटा पड़ा पंडाल: खड़ेे होकर भी रामभक्तों ने देखी लीला, गीता जोशी की Report..देखिये Video

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
लालढांग संवाददाता श्री आदर्श रामलीला कमेटी चमरिया द्वारा आयोजित रामलीला में बालि वध का मंचन देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं और दर्शकों का उत्साह ऐसा था कि रामलीला का पंडाल छोटा पड़ गया और सैकड़ों लोगों को खड़े होकर ही पूरी लीला का आनंद लेना पड़ा। दर्शकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कमेटी अब पंडाल का दायरा बढ़ाने पर विचार कर रही है ताकि आने वाले दिनों में लोग आसानी से बैठकर लीला देख सकें।

आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे बड़ी संख्या में दर्शक
आज की रामलीला देखने के लिए केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि आसपास के तमाम इलाकों—जैसे कोटद्वार, मोटाढाक, सिगडी, कलालघाटी, रसूलपुर, मंगलपुर और मीठी बेरी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

विशेष आकर्षण: हनुमान-राम मिलन और पर्यावरण संदेश
आज के मंचन का मुख्य आकर्षण भक्त हनुमान और प्रभु श्रीराम का भावुक मिलन तथा बालि-सुग्रीव का घनघोर युद्ध रहा।
इसके साथ ही मंच पर पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा और सुंदर संदेश भी दिया गया। अशोक वाटिका के दृश्य के दौरान पर्यावरण का ध्यान रखते हुए लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी का प्रसिद्ध गीत “ना काटा यूँ डाली” (पेड़-पौधे न काटें) मालिया द्वारा गाया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
मुख्य अतिथियों का स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत और आरती में सम्मानित अतिथियों के रूप में श्री मोहन सिंह राणा जी, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रभा जी, श्रीमती विमला वर्मा रावत जी एवं श्री आदेश कुमार जी उपस्थित रहे।
कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष श्री रमेश मिश्रा जी ने सभी मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। वहीं महिला अतिथियों का माल्यार्पण श्रीमती गीता जोशी एवं कंचन बिष्ट द्वारा किया गया।
प्रमुख भूमिकाओं में रहे ये कलाकार
रामलीला के विभिन्न पात्रों में कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया:
- श्री राम: नकुल रावत
- लक्ष्मण: रितेश कुमार
- हनुमान: दीपक बिष्ट
- सुग्रीव: सिद्धांत बिष्ट
- बालि: आकाश कुमार
- सीता: हर्ष कुमार
- रावण: नवीन कुमार
- डायरेक्टर: रंजन बिष्ट
कमेटी ने जताया आभार
कार्यक्रम के सफल संचालन पर कार्यक्रम संयोजक श्री प्रकाश डोबरियाल ने दूर-दराज से आए सभी दर्शकों का हृदय से धन्यवाद किया।

इस अवसर पर प्रबंधक गोपाल अधिकारी, उपाध्यक्ष पूरन अधिकारी, सचिव दीपक बिष्ट, संरक्षक किशोरी लाल मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य ललित मेहरा जी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह और जीवन मेहरा जी सहित कमेटी के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
