Kotdwar….राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में भारत बोध IKS 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा. 33 पंजीकृत में से 20 छात्रों ने दी परीक्षा |कमल उनियाल की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
Kotdwar News…राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी, कोटद्वार में आज भारत बोध IKS 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा-2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की गई। महाविद्यालय में कुल 33 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 20 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।

विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS), भारतीय संस्कृति, चिंतन, विज्ञान, कला एवं ज्ञान-विरासत के प्रति समझ और अभिरुचि विकसित करना है। इस परीक्षा में IKS Division, Ministry of Education, Government of India Knowledge Partner के रूप में जुड़ा है।

परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।
परीक्षा के सफल आयोजन में प्राचार्य, नोडल अधिकारी, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. हरिश्चंद्र ने कहा -“भारतीय ज्ञान परंपरा हमारी अमूल्य विरासत है। इस तरह की राष्ट्रीय परीक्षाओं से विद्यार्थी अपनी संस्कृति, विज्ञान और ज्ञान-परंपरा से जुड़ते हैं। मुझे गर्व है कि हमारे महाविद्यालय के छात्रों ने इस परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैं सभी प्रतिभागी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।”
नोडल अधिकारी डॉ. दीप सिंह ने कहा – “महाविद्यालय में परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ किया गया। विद्यार्थियों में भारतीय ज्ञान परंपरा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। हमारा प्रयास है कि आने वाले वर्षों में और अधिक छात्र इस राष्ट्रीय परीक्षा में भाग लें। परीक्षा में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करता हूँ।”

परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय, राज्य एवं संस्थागत स्तर पर नकद पुरस्कार तथा Participation एवं Merit Certificate प्रदान किए जाएंगे।
