उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun News… वोटर लिस्ट में न रहे एक भी त्रुटिः DM|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

Dehradun  News : देहरादून, जनपद में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) को पारदर्शी, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) को विधानसभा वार लक्ष्य निर्धारित कर मतदाता सूची का गहन सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बीएलओ के माध्यम से प्रत्येक मतदाता का सावधानीपूर्वक सत्यापन कराया जाए। मतदाता सूची में दर्ज डुप्लीकेट नामों को नियमानुसार पृथक करने के साथ ही नाम, पिता के नाम और अन्य विवरणों की त्रुटियों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। इसके लिए संबंधित मतदाताओं से फार्म-8 प्राप्त कर संशोधन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनपद में 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 109 मतदाताओं और 50 ट्रांसजेंडर मतदाताओं का फिर से सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए।

12 नवंबर को प्रकाशित हो चुका ड्राफ्ट रोल
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में जानकारी दी कि जनपद में 12 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) का प्रकाशन किया जा चुका है। इस पर 11 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। जिना निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 04 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

ड्राफ्ट सूची में 12.28 लाख से अधिक वोटर
उन्होंने बताया कि 03 अक्टूबर से पूर्व जनपद में कुल 11,94,797 मतदाता पंजीकृत थे। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान नए मतदाताओं के पंजीकरण के बाद 12 नवंबर को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में कुल 12,28,746 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 6,32,396 पुरुष, 5,96,300 महिला और 50 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। बताया कि ड्राफ्ट रोल में कुछ मतदाताओं के नाम, पिता के नाम और विधानसभा क्षेत्र संबंधी विवरणों में त्रुटियां सामने आई हैं। इनका ईआरओ, एईआरओ व बीएलओ स्तर पर सत्यापन कर नियमानुसार संशोधन की कार्यवाही की जा रही है।

ad12

यह रहे बैठक में मौजूद
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *