Aiims Rishikesh में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनने पहुंचे राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
Aiims Rishikesh News…
वेतन, ईपीएफ और चिकित्सा सुविधाओं की ली जानकारी, अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
ऋषिकेश। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर हाउसकीपिंग कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संस्थान के अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक-आर्थिक कल्याण की रक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं का नियमित रूप से संज्ञान लेकर उनका त्वरित समाधान करने पर जोर दिया।

दोपहर में एम्स पहुंचे आयोग के अध्यक्ष मकवाना ने संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों और उनके कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के सशक्तिकरण और उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की समस्याओं को नियमित रूप से सुना जाए और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

कर्मचारियों से सीधे संवाद कर जानीं समस्याएं
आयोग के अध्यक्ष ने सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से एम्स में कार्यरत हाउसकीपिंग कर्मचारियों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के वेतन, कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ), चिकित्सा सुविधाओं और स्वास्थ्य रिकॉर्ड से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कर्मचारियों को नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान पर ध्यान देने को कहा।
वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्वागत
इससे पूर्व एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, डीन एकेडमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने संस्थान पहुंचने पर आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना का स्वागत किया।

इस अवसर पर डीडीए लेफ्टिनेंट कर्नल गोपाल मेहरा, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. पुनीत धमीजा, डीएमएस डॉ. पूजा भदौरिया, डॉ. रवि कुमार, डॉ. ईशांत कुमार, डॉ. अजीत प्रियम, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. श्रीलोय मोहंती तथा एम.जे. सोलंकी कंपनी के स्थानीय प्रबंधक अखिलेश बैलवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
