उत्तराखंडसंपादकीय

Rishikesh Samachar… भरत मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों ने किया पौधरोपण|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, जुलाई। भरत मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी की देखरेख में हरेला पर्व पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि हरेला पर्व पर हमें प्रकृति संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। सीनियर एनसीसी अधिकारी ले. लखविंदर सिंह ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।

ad12

मौके पर एनएसएस अधिकारी संजीव चौधरी, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, जयकृत सिंह रावत, संजीव कुमार, विकास नेगी, अजय कुमार, रंजन अंथवाल, चंद्रकला त्रिपाठी, मनोरमा रावत, कुसुम उनियाल, जितेंद्र बिष्ट, प्रवीण रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *