उत्तराखंडसंपादकीय

Haridwar News….मोदी का कार्यकाल ‘ राष्ट्र प्रथम ’ की भावना का प्रतीकः CM |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

हरिद्वार, अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सेवा, सुशासन, संकल्प और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का प्रतीक बताया। कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा राष्ट्रनीति को राजनीति से ऊपर रखा है।

कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक शक्ति के साथ रक्षा, विज्ञान, नवाचार, खेल और अंतरिक्ष के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। इस अवसर पर मंत्रिमंडल ने मां गंगा का पूजन कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

धामी ने कहा कि जनधन, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, स्टार्टअप और कौशल विकास जैसी पहलों ने महिला सशक्तीकरण और युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। वहीं, वन रैंक, वन पेंशन और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कदमों से सैनिकों के कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में सड़क, रेल, हवाई संपर्क और धार्मिक पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं को गति मिली है। चारधाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन और केदारनाथ-हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजनाएं राज्य के विकास में अहम हैं। बताया कि प्रदेश में करीब 2.25 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

ad12

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरों और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयासों से राज्य के पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा मिला है। आपदा और बचाव अभियानों में केंद्र सरकार का सहयोग भी प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *