उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News…विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए वित्तीय मंजूरी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ विघानसभा अंतर्गत एंचोली जाख मोटर मार्ग में मोती मार्ग प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए ₹8.93 लाख, चंपावत में सेलागाड से कोटकेन्द्री तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण के लिए ₹40.53 लाख और नई टिहरी में ग्राम पुलिया नामे पंचायत खडीखाल में सड़क से भारी केमर गांव डाबरा पानी तोक तक आरसीसी खडिंजा रेलिंग मार्ग का निर्माण के लिए ₹52.06 लाख की स्वीकृति के साथ पहली किश्त में ₹31.23 लाख जारी किए।

पिथौरागढ़ विस में ध्वज जयंती माता मंदिर में आवास, पेयजल, शौचालय मार्ग आदि के निर्माण के लिए ₹97 लाख की स्वीकृति देकर पहली किश्त में ₹58.25 लाख, पुरोला विस के विकासखंड नौगांव में रंवाई घाटी के आराध्य देवी रुद्रेश्वर महाराज मंदिर बिल्ला का सौन्दर्यीकरण के लिए स्वीकृत ₹1.79 करोड़ में से पहली किश्त में ₹1.07 करोड़ की धनराशि जारी की गई।

विधानसभा क्षेत्र सल्ट में मल्ली मनिला मंदिर का सौन्दर्यीकरण के लिए ₹98.80 लाख में से प्रथम किश्त में ₹59.28 लाख, जागेश्वर विस के विकासखण्ड धौलादेवी के न्याय पंचायत क्षेत्र ध्याडी के भेटाबडोली में भीमादेवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण के लिए ₹98.50 लाख में से पहली किश्त में ₹59.1 लाख की धनराशि मंजूर की।

जनपद उधमसिंहनगर के गदरपुर विस के ग्राम रामबाग, ग्राम हरिपुरा व ग्राम पंचाननपुर में गोविन्द मंदिर-धर्मशाला, मसीत मंदिर-धर्मशाला व तालाब के पास मंदिर-धर्मशाला का निर्माण के लिए ₹2.54 करोड़ में से पहली किश्त में ₹ 1.02 करोड़, डीडीहाट विस के ग्राम पंचायत सिरड के नैनीपाताल से ग्राम पंचायत नाघर इंटर कालेज तक सीसी मार्ग का निर्माण के लिए ₹79.87 लाख में से प्रथम किश्त में ₹47.92 लाख और चंपावत अंतर्गत ग्राम पंचायत मैरोली और ग्राम पंचायत बडपास में आन्तरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाईल्स निर्माण के लिए ₹3.89 करोड़ में से पहली किश्त में ₹1.87 करोड़ मंजूर किए।

ad12

वहीं सीएम ने विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के विकासखंड बाराकोट के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी के सम्मान में मूर्ति स्थापित के लिए ₹32.49 लाख की धनराशि स्वीकृत की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *