उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…शहीद प्रदीप रावत के नाम पर होगा अपर गंगा नगर का नाम |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, अगस्त। शहीद प्रदीप रावत स्मृति मंच की ओर से वीर सेनानी की आठवीं पुण्यतिथि पर समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर शंभू पासवान समेत गणमान्य लोगों ने शहीद प्रदीप रावत को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया।

भरत मंदिर स्थित परशुराम हॉल में आयोजित समारोह में श्रद्धांजलि अर्पण के बाद अंतरविद्यालय देशभक्ति गायन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों से समा बांधा। इस दौरान शहीद प्रदीप रावत के बच्चों ने भी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।

अग्रवाल ने कहा कि शहीदों का त्याग और बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं।

वहीं, महापौर शम्भू पासवान ने शहीद के बलिदान को चिरस्थायी बनाने के लिए स्मृति द्वार और अपर गंगा नगर का नाम अमर शहीद प्रदीप सिंह रावत के नाम पर रखने की घोषणा की। कहा कि शहीद प्रदीप रावत बलिदान हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है।

ad12

मौके पर शहीद प्रदीप रावत के पिता कुंवर सिंह रावत, पत्नी नीलम रावत, कर्नल बलबीर सिंह कपसुड़ी, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, वीरेंद्र रमोला, गजेंद्र राणा, संजय ध्यानी, वीर सिंह रावत, रंजन अंथवाल, बृजमोहन मनोरी, मनोज थापा, गुणानंद भट्ट, डॉ. सुनील थपलियाल, बृजपाल राणा आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *