उत्तराखंडसंपादकीय

दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में Doon में प्रदर्शन |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, जुलाई। दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई के विरोध में सामाजिक, छात्र और राजनीतिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मंगलवार को उत्तराखंड इंसानियत मंच, उत्तराखंड महिला मंच, एसएफआई, आम आदमी पार्टी और उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े लोगों ने परेड ग्राउंड से घंटाघर तक मार्च निकाला। इस दौरान वक्ताओं ने छात्र आंदोलन पर दमन की निंदा की। एसएफआई प्रदेश अध्यक्ष नितिन मलेठा ने कहा कि बिना वर्दी और नेमप्लेट वाले पुलिसकर्मियों द्वारा छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है।

पूर्व डीएवी छात्रसंघ अध्यक्ष लेखराज ने कहा कि छात्रों पर लाठियां बरसाने वाली सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। सभा में निर्मला बिष्ट, हिमांशु चौहान, त्रिलोचन भट्ट, एडवोकेट पंकज क्षेत्री, उमा सिसोदिया, अयाज खान आदि ने अपने विचार रखे।

ad12

इस दौरान दिल्ली छात्र मार्च से लौटे एसएफआई कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर की घटनाओं के अनुभव साझा किए। मार्च में शामिल संगठनों ने बुधवार को गांधी पार्क में फिर से प्रदर्शन का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *