” नमस्कार, ये सेहतवाणी है ” एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के खिलाफ Aiims Rishikeshकी मुहिम |Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
ऋषिकेश। ‘वर्ल्ड एंटीमाइक्रोबियल अवेयरनेस वीक’ (WAAW) 2026 के तहत शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश द्वारा एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने तथा संक्रमण की रोकथाम व नियंत्रण के उपायों को मजबूत करने के उद्देश्य से विविध जागरूकता और शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

दिनभर चले इन आयोजनों के दौरान अस्पताल के ओपीडी काउंटरों पर मरीजों और तीमारदारों को जागरूक करने के लिए विशेष ‘रोल प्ले’ (नुक्कड़ नाटक) प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से हाथों की स्वच्छता और एंटीबायोटिक दवाओं के संयमित व जिम्मेदार उपयोग के महत्व को सरल भाषा में समझाया गया।

नर्सिंग अधिकारियों के क्षमता संवर्धन के लिए ‘डायग्नोस्टिक स्टीवर्डशिप’ (जांच के उचित उपयोग) विषय पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई। डॉ. प्रतिमा गुप्ता, डॉ. वन्या सिंह और डॉ. रंजना रोहिल्ला के नेतृत्व में संपन्न इस कार्यशाला में रोग की सटीक पहचान के लिए सही डायग्नोस्टिक टेस्ट चुनने तथा सैंपल संग्रहण की सही प्रक्रियाओं पर विशेष जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त, WAAW 2026 की थीम पर आधारित ‘जागरूकता वीडियो प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया, जिसमें संकाय सदस्यों, नर्सिंग स्टाफ, रेजिडेंट डॉक्टरों, मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल विद्यार्थियों सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन (सीएफएम) विभाग की डॉ. वर्तिका सक्सेना ने कहा कि रचनात्मक जागरूकता वीडियो आम जनमानस को शिक्षित करने तथा एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) की रोकथाम के लिए एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इन आयोजनों में आयोजन अध्यक्ष डॉ. पी. के. पांडा, आयोजन सचिव डॉ. वन्या सिंह, चिकित्सा अधीक्षक (डीएमएस) डॉ. रवि कालरा व डॉ. अजीत सिंह, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. आशीष भूते, डॉ. रंजना रोहिल्ला के साथ नर्सिंग अधिकारियों में कैप्टन कल्पना, सुश्री सीमा, सुश्री पुष्पा, श्री गिरिराज, श्री आशुतोष, सुश्री सुमन, सुश्री राम्या और श्री धर्मेंद्र सिंह आदि की सक्रिय भागीदारी रही।
