उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun में धूमधाम से मनेगा कारगिल विजय दिवस|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, 07 जुलाई। देहरादून में ‘कारगिल विजय दिवस’ को ’शौर्य दिवस’ को इसवर्ष भव्यता के साथ मनाया जाएगा। 26 जुलाई को गांधी पार्क में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वीर शहीदों के परिजनों, वीरांगनाओं और माताओं को विशेष रूप से सम्मानित करेंगे।

मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर एडीएम (एफआर) केके मिश्रा ने कलक्ट्रेट में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। निर्देश दिए कि आयोजन की व्यवस्थाओं को समय पर पुरा किया जाए।

देशभक्ति के गीतों से गूंजेगा शहर
शौर्य दिवस पर शहर को देशभक्ति के रंग में सराबोर करने की पहल भी होगी। संस्कृति विभाग 25 जुलाई की शाम 5 बजे से शहर के प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति के गीतों का प्रसारण करेगा। साथ ही मुख्य कार्यक्रम में भी उत्तराखंड की लोक संस्कृति और देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

स्कूली बच्चों के लिए होंगी प्रतियोगिताएं
भावी पीढ़ी को देश के वीरों के पराक्रम से परिचित कराने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग स्कूलों में जूनियर वर्ग के बच्चों के लिए पेंटिंग और सीनियर वर्ग के लिए निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। जिनके विजेताओं को मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियाँ
एडीएम ने आयोजन से जुड़े विभागों को जरूरी निर्देश दिए हैं। जिनमें कारगिल शहीदों के आश्रितों, वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों को कार्यक्रम स्थल तक लाने-ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था, गांधी पार्क और आसपास सफाई, मोबाइल टॉयलेट आदि की व्यवस्था, वॉटरप्रूफ टेंट, बैरिकेडिंग, वीआईपी सीटिंग, स्टेज, पेयजल का इंतजाम और शहर की सुचारू यातायात व्यवस्था आदि शामिल है।

जनप्रतिनिधि भी होंगे शामिल
शौर्य दिवस के कार्यक्रम के लिए राज्यसभा, लोकसभा सांसद, विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम मेयर समेत जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को ससम्मान किया जाएगा।

ad12

यह रहे बैठक में मौजूद
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) ओम प्रकाश फस्वार्ण, सहायक अधिकारी एस.के. साहिनी, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट, एआरटीओ रत्नाकर सिंह, लोनिवि के सहायक अभियंता मुकेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *