उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun News….CM ने ₹24.38 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, 08 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में पेयजल, सीवरेज, नदी पुनर्जीवन, प्रयोगशाला सुदृढ़ीकरण, धार्मिक व शैक्षिक संरचना से जुड़ी विकास योजनाओं के लिए कुल ₹24.389 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

हरिद्वार जनपद के भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में 200 हैंडपंपों के निर्माण के लिए ₹1.43 करोड़, रुड़की शहर की सीवरेज व्यवस्था के लिए ₹3.16 करोड़ और न्यू हरिद्वार मॉडल कॉलोनी व गोविन्दपुरी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन के प्रतिस्थापन के लिए ₹4.50 करोड़ मंजूर किए गए हैं।

गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की जिलास्तरीय प्रयोगशालाओं में मानकों की जांच के लिए ऑटोमेटिक एनालाइज़र सिस्टम की खरीद के लिए ₹2.54 करोड़ की योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है।

पर्यावरण संरक्षण व नदी पुनर्जीवन के तहत जनपद देहरादून में सौंग नदी की सहायक गडूल नदी के पुनर्जीवन व ट्रीटमेंट कार्य के लिए ₹6.02 करोड़, जबकि जनपद उत्तरकाशी की कमल गंगा नदी के पुनर्जीवन कार्य के लिए ₹4.17 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री ने चंपावत विधानसभा क्षेत्र में ओखलढूंगा झील के सुरक्षात्मक कार्यों के लिए ₹74.38 लाख, उधमसिंह नगर के नानकमत्ता स्थित बंगाली कॉलोनी के नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹56.51 लाख, अल्मोड़ा जनपद के सेराघाट स्थित मां मंगला भगवती माता मंदिर परिसर में धर्मशाला निर्माण के लिए ₹72.83 लाख की धनराशि भी मंजूर की है।

ad12

वहीं, हरिद्वार जनपद की न्याय पंचायत लालढांग अंतर्गत लाला ओम प्रकाश ज्ञानदीप कन्या इंटर कॉलेज की चहारदीवारी के निर्माण के लिए ₹53.18 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *