उत्तराखंडहेल्थ

Haridwar के दो अस्पतालों को मिले चिकित्सा उपकरण |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के मेला चिकित्सालय और भूपतवाला चिकित्सालय के लिए चिकित्सा व स्वास्थ्य उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह उपकरण कृषि उद्योग विकास परिषद की ओर से सीएसआर के तहत उपलब्ध कराए गए हैं।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कुंभ मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उपलब्ध कराए गए उपकरण आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्राथमिक उपचार और बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक होंगे। कहा कि कुंभ जैसे बड़े आयोजन को सफल बनाने में सामाजिक संस्थाओं और संगठनों की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

ad12

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कुंभ को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *