उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News…गंभीर बीमार बच्चों के इलाज का रास्ता साफ|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, 15 जून। जिला प्रशासन की पहल पर आयोजित ‘समाधान दिवस’ कई जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत लेकर आया। ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आर्थिक तंगी से जूझ रहे चार परिवारों ने अपने बच्चों के गंभीर स्वास्थ्य संबंधी मामलों को प्रशासन के समक्ष रखा। बच्चों को सिर में रसौली, किडनी और आंतों की जटिल बीमारियां हैं। डीएम डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चारों बच्चों के संपूर्ण निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

सोमवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों ने जमीन विवाद, अवैध कब्जा, सीमांकन, जाति प्रमाण पत्र, अतिक्रमण और आर्थिक सहायता समेत 146 शिकायतें दर्ज कराईं।

ग्राम पंचायत छरबा में सरकारी बंजर भूमि पर कथित कब्जे और शिकायतकर्ता को धमकी देने के मामले में पुलिस और राजस्व विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, दो बुजुर्गों ने परिजनों द्वारा मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत की, जिस पर जांच के आदेश जारी किए गए।

सहिया में केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की मांग, सहस्रधारा मार्ग पर सड़क मरम्मत, छात्रा की फीस सहायता, पानी का बिल माफ करने और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी मामलों पर भी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ad12

एडीएम मिश्रा ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौके पर एडीएम प्रशासन स्मृता परमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश तिवारी, एसडीएम रविन्द्र ज्वांठा, एसडीएम अपर्णा ढ़ौडियाल, डीडीओ सुनील कुमार, तहसीलदार सुरेन्द्र देव आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *