उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri…..जनपद को ₹110.55 करोड़ लागत की 19 विकास योजनाओं की सौगात|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी, 15 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जिला मुख्यालय में आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने रामलीला मैदान में कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ भी किया। सीएम ने जनपद को ₹110.55 करोड़ लागत की 19 विकास योजनाओं की सौगात दी। जिनमें 14 योजनाओं का शिलान्यास और पांच का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने विज्ञान संग्रहालय का भ्रमण कर वहां स्थापित इंटरएक्टिव वैज्ञानिक मॉडल, आधुनिक उपकरणों और विज्ञान आधारित प्रदर्शनों का अवलोकन किया। कहा कि ऐसे संग्रहालय बच्चों में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान की भावना और नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उन्हें संग्रहालय की गतिविधियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कंडोलिया महोत्सव के शुभारंभ पर इसे राजकीय महोत्सव के रूप में विकसित करने की घोषणा की। कहा कि यह महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। सरकार स्वरोजगार, पर्यटन, होमस्टे, मिलेट मिशन और ‘एक जनपद-दो उत्पाद’ जैसी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने युवाओं के हितों की रक्षा के लिए लागू नकल विरोधी कानून तथा यूसीसी, धर्मांतरण विरोधी कानून और सख्त भू-कानून का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौड़ी और श्रीनगर क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाएं क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और आधारभूत ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेंगी।

ad12

इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, दलीप सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, गोसेवा आयोग अध्यक्ष राजेंद्र अण्थवाल, डीएम स्वाति भदौरिया, एसएसपी सर्वेश पंवार, सीडीओ अशोक जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *