गंगा नदी के एक टापू पर फंसा रहा युवक, रेस्क्यू|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
Rishikesh News… एसडीआरएफ ने गंगा नदी की तेज धाराओं में फंसे एक युवक को सुरक्षित रेस्क्यू किया। युवक शनिवार को नदी में बहकर चौरासी कुटिया के नीचे एक पहाड़ी पर पहुंच गया था, जहां से वह वापस किनारे तक नहीं लौट सका और पूरी रात वहीं फंसा रहा।


रविवार सुबह करीब नौ बजे सूचना के बाद एसडीआरएफ ढालवाला पोस्ट से आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर युवक गंगा की प्रबल जलधाराओं के बीच एक चट्टानी टापूनुमा पहाड़ी पर फंसा मिला।
