उत्तराखंडसंपादकीय

Aiims News…औषधीय पादपों का किया रोपण|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
एम्स,ऋषिकेश एवं रोटरी क्लब, ऋषिकेश के संयुक्त तत्वावधान में हरेला पर्व(माह ) के अंतर्गत आयोजित अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के औषीय पादपों का रोपण किया गया। इस अवसर पर निदेशक एम्स प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के समुचित उपायों से ही जीवन का संरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने प्राणवायु को जीवन का आधार बताया और पर्यावरण संवर्धन की महत्ता के मद्देनजर पौधरोपण मुहिम को विभिन्न क्षेत्रों में वर्षभर जारी रखने की पुरजोर आवश्यकता बताई।


गौरतलब है कि राज्य में बीती 16 जुलाई से हरेला पर्व (माह) का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को एम्स परिसर गेट नंबर-दो स्थित मिलेट कैफे के आसपास के क्षेत्रों में संस्थान की निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह की अगुवाई में एम्स के चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों एवं रोटरी क्लब, ऋषिकेश के सदस्यों ने पौधरोपण अभियान चलाया।


जिसके तहत औषधीय गुणों से युक्त विभिन्न प्रजातियों के हर्बल पौधों का रोपण किया गया। बताया गया है कि इस दौरान अशोक, आंवला, हरड़, बहेड़ा आदि के करीब 50 पौधे रोपे गए।

ad12


इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि निदेशक एम्स प्रो. मीनू सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा परिषद, उत्तराखंड के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, डीन अकादमिक प्रोफेसर डॉ. सौरभ वार्ष्णेय, डीन रिसर्च प्रो. एसके हांडू, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्य श्री, आयुष विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका पठानिया, एसई कर्नल कुशल देव, ईई महावीर सिंह, पीपीएस विनीत कुमार, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. श्रीलॅय मोहंती, रोटरी क्लब के अध्यक्ष एमएस बिष्ट, सचिव मनीष राजपूत, रोटेरियन जितेंद्र बर्थवाल, गोपाल अग्रवाल, हिमांशु गुल्हाटी, डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. हरिओम प्रसाद, रोटेरियन नवीन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *