जय भोलेनाथ| आज सोमवार है हाजिर है आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य  सफलतापूर्वक आगे बढ़ने शुरू होंगे। आज आपके मस्तिष्क में आने वाले विचार काफी उन्नत और दूरगामी परिणाम दिलाने वाले हो सकते हैं। 

        वृष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत और निर्विघ्नतापूर्वक चलते रहेंगे। यदि आप वाणिज्य अथवा  बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है।
                                                             

        मिथुन राशि-आज का दिन वैसे तो आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।लेकिन कार्यक्षेत्र  में व्यवस्था विगड़ने की संभावना बन सकती है। इसलिए आज आपको समय सूची निर्धारित करनी जरूरी होगी। आप घर के लिए कीमती सामान की ख़रीदीदारी भी कर सकते हैं।


कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। आय के साधनों में वृद्धि की संभावना दिख रही है। आज आपको पूर्वजों के सत्कृत्यों के कारण समाज में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। तथा पूँजी का निवेश भी आप आज कर सकते

      सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप धन निवेश के बारे में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। यदि आप अभिनय या कला क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको प्रसिद्धि और पैसा दोनों मिल सकते हैं। लेकिन कुछ स्वास्थ्य कारणों से आप चिन्तित भी रह सकते हैं।

कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए  सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आपको मनस्थिति पर विशेष ध्यान देना होगा। क्रोध की अधिकता भी रह सकती है। अतः आज आपको आवेश और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा। दिन को बेहतर बनाने के लिए शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।


तुला राशि-आज का दिन आपके लिए  काफी अच्छा रहने वाला है।  ख़ासकर आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी सामर्थ्यवान व्यक्ति के सहयोग से आपके महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकते हैं।         

                                                          

   वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। यदि आपका धन संबंधी कोई मामला उलझा हुआ है, तो आज उसका समाधान संभव है। आपके लिए किसी संम्पन्न घर से रिश्ता आ सकता है। आपके घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आपके रुके हुए  या अधूरे कार्य पूर्णता की ओर आगे बढ़ेंगे।  

                                                                

         धनु राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यापार में आज आपको उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। पिता से आपको किसी प्रकार का विशिष्ट सहयोग या खुशी प्राप्त होगी।यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको उच्चस्थ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।


मकर राशि-आज आपको काम काज को लेकर थोड़ा थोड़ा सावधानी की जरूरत रह सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी मतभेद के कारण कटुता बढ़ सकती है। अतः विपरीत परिस्थिति आने पर संयम व शांति से काम लें। दिन बेहतर बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।


 कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षाकृत संघर्षकारक रह सकता है। आपको कुछ  अनअपेक्षित चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।कार्य स्थल में विवाद की स्थिति बन सकती है। अतः आज आपको संयम और सावधानी पूर्वक  दिन व्यतीत करना होगा। दिन अनुकूल बनाने के लिए शनि स्त्रोत्र का पाठ करें।

ad12

मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आप जमीन, मकान खरीदने का मन बना सकते हैं।आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। तथा बच्चों की तरफ से कोई खुशी मिलेगी विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन आपका दिन शुभ हो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *