उत्तराखंडसंपादकीय

केदारनाथः DM ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर सक्रिय है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा खुद धरातल पर उतरकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

हाल ही में जिलाधिकारी ने केदारनाथ स्थित हेलीपैड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेली सेवाओं के संचालन, यात्रियों की आवाजाही और सुरक्षा प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया। हेलीपैड पर डीएम ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर हेली सेवा और दर्शन की व्यवस्थाओं पर फीडबैक भी लिया। यात्रियों ने प्रशासन के प्रयासों और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

ad12

इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यात्रा मार्ग और धाम में व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने, श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए। कहा कि फीडबैक के आधार पर व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है। ताकि प्रत्येक श्रद्धालु को एक सुरक्षित और सुखद यात्रा का अनुभव मिल सके|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *