Haridwar News.. सेहत की जांच करायी, यहां लगा Health Check-Up Camp|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
कमलेश मेमोरियल हॉस्पिटल की ओर से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सेहत का हाल जाना गया। निशुल्क परामर्श देने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी निशुल्क जांचें भी हुयीं। इस अवसर पर रक्तदान भी हुआ और आंखों का हाल भी जाना गया। साथ ही सेहत कौ दुरूस्त रखने के लिये समय-समय पर जांच और नियमित व्यायाम पर जोर भी दिया गया।


हरिद्वार के कनखल स्थित कमलेश मेमोरियल हॉस्पिटल में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में डा सुशील कोठियाल ने कहा कि मौजूदा जीवनशैली के चलते सेहत नासाज हो रही है। ऐसे में सेहत के प्रति सचेत व जागरूक होने की नितांत आवश्यकता है। लाइफ स्टाइल पर फोकस करते हुये उन्होंने कहा कि जीवन शैली को सही दिशा व दशा देने की नितांत आवश्यकता है। नियमित व्यायाम व सही खानपान की ओर से ध्यान देने पर जोर देते हुये डा सुशील कोठियाल ने कहा कि यह भी जरूरी है कि समय-समय पर सेहत की जांच भी की जाये। इससे समय रहते हुये बीमारी पकड़ आती है और सही उपचार भी हो जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का हवाला देते हुये डा कोठियाल ने आगे कहा कि मधुमेह की बीमारी तेजी से घर कर रही है जिससे हृदय संबंधी समेत लीवर, किडनी की बीमारी हो रही है। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, जीवनन शैली में बदलाव और खानपान पर ध्यान देने से मधुमेह पर काबू पाया जा सकता है।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगांें मधुमेह, कोलस्ट्रोल, विटामिन डी, विटामिन बी-12 समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांचें करवायी। इस मौके पर रक्तदान शिवर में लोगों ने रक्तदान का पुण्य कार्य भी किया।
इस अवसर पर डा सुशील कोठियाल, योगेश कुमार, साक्षी, हन्नी, मधसुदन थपलियाल, मलखीत सिंह, अरूण शंकर आदि मौजूद रहे।
