Uttrakhand News|तो होने वाला है धामी कैबिनेट में विस्तार और फेरबदल| तीन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी| Click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


सियासी फिजाओं व सोशल मीडिया व मीडिया में अब ये हवा जोर से तैरने ही लगी है कि उत्तराखंड में सीएम धामी मंत्रिमंडल में अब फेरबदल होने ही वाला है। उत्तराखंउ से लेकर दिल्ली तक इसकी चर्चायें जोरों पर हैं। यह भी चर्चा हो रही है कि तीन मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। इन नामों की चर्चायें भी सियासी जानकार अपने-अपने तरीके से करने लगे हैं। इसके अलावा चार पद पहले ही खाली चल रहे हैं।


अपने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार कैबिनेट के चार पद खाली हैं। इसमें तीन पद सरकार बनने के समय से और एक पद कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद खाली हुआ। इन पदों पर ताजपोशी की चर्चायें लगातार होती आ रही हैं। पिछले कुछ समय से इन चर्चाओं ने और भी जोर पकड़ लिया है और अब तो कहा जा रहा है कि अब होने ही वाला है।
इन दिनों चर्चा जोरों पर यह भी तेजी से होने लगी हैं कि कैबिनेट के विस्तार ही नहीं फेरबदल भी होने वाला है। देहरादून से लेकर दिल्ली तक सत्ता के गलियारों में ऐसी ही चर्चा हो रही हैं। कहा तो यह भी जा रह है कि अब तो धामी कैबिनेट के विस्तार/ फेरबदल का वक्त आ ही गया है।


बताया तो यह भी जा रहा है कि हाईकमान तक जरूरी सूचनाएं पहुंचा दी हैं। चर्चा यह भी है कि मौजूदा कैबिनेट से तीन मंत्रियों की छुटटी की जा रही है। इन मंत्रियों के नाम भी अब दबी जुबान सामने आने लगे हैं। एक मंत्री को लेकर परफारमेंस/ कुछ अन्य वजह, एक के लोकसभा चुनाव कनेक्शन और एक मंत्री इत्तर चर्चाओं को लेकर हटाया जा सकता है।

इस तरह से कैबिनेट में सात पद खाली हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसमें पांच या छह पदों पर विधायकों की ताजपोशी होगी। एक या दो पद खाली रखे जाएंगे। मंत्री बनने की चाहत रखने वाले विधायकों की संख्या सतप्रतिशत है। सभी अपने-अपने हिसाब से प्रयास भी कर रहे हैं।

ad12

मीडिया के एक हिस्से में कुछ के नाम भी तैर रहे है या तैरवाए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो अभी नाम दूर-दूर तक तय नहीं हुए हैं। हां, जिनकी छुटटी होने है उन्हें संकेत जरूर मिल गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *