Laldhang News…आखिर कब पूरा होगा जल जीवन मिशन योजना का कार्य| गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-लालढांग
लालढांग ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन योजना धरातल पर नहीं उतर पायी है। आलम यह है कि लाखों खर्च होने के बाद भी कार्य आधा अधूरा पड़ा हुआ हैं। यूं कहें कि यहां जल जीवन मिशन योजना स्वयं ही प्यासी है। इससे ग्रामीण स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि आखिर ये योजना कब धरातल पर उतरेगी और कब ग्रामीणों की मुराद पूरी होगी।


दरअसल, लालढांग टंकी से मोल्हापुरी, नयागांव, आदर्श नगर, नेपाली बस्ती लालढांग को पानी की आपूर्ति की जाती हैं।लालढांग के मोल्हापुरी,नेपाली बस्ती दोनों को एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जाती हैं।एक दिन पानी मोल्हापुरी गांव को दिया जाता हैं दूसरे दिन नेपाली बस्ती में पानी की आपूर्ति की जाती हैं। वहीं गर्मी के दिनों में लालढांग बस स्टैंड से रवासन नदी तक जो परिवार रहते हैं उनको भी पेयजल संकट से जूझना पड़ता हैं क्योंकि गर्मी के दिनों में प्रेशर न होने की वजह पानी नहीं पहुंच पाता है।वर्षों से लालढांग के इन क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी रहती हैं।जल जीवन मिशन योजना से लोगों को आस जगी थी कि जल्दी पेयजल व्यवस्था में सुधार आएगा।लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी जल जीवन मिशन योजना धरातल पर नहीं उतर पाई हैं।जल जीवन मिशन के हर घर जल योजना में कही लाइन डाली गई तो कही कनेक्शन भी नहीं किए गए । ओवर हैड टैंक बनकर भी तैयार हो गया है।लेकिन चालू नहीं किया गया है।जल संस्थान के अवर अभियंता दीपक भट्ट ने बहाया की जल जीवन मिशन योजना के तहत डाली गई लाइन में कनेकविटी का काम चल रहा हैं ।नई लाइन में भी पानी छोड़ा जा रहा हैं ।जल्दी ही ओवरहेड से पानी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
