Kotdwar News….खोह नदी तट पर अवैध अतिक्रमण ध्वस्त |Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
कोटद्वार। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर सरकारी जमीन से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। खोह नदी तट क्षेत्र में राजस्व, पुलिस और नगर निगम ने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार राजस्व उपनिरीक्षक पट्टी सनेह द्वारा ग्राम बिशनपुर स्थित खोह नदी किनारे के अतिक्रमण की रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई थी। जिसके बाद नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। डेडलाइन के बाद भी अतिक्रमण जस का तस रहने पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की।

अभियान के दौरान जेसीबी मशीन से तीन अवैध फाउंडेशन और एक निर्माणाधीन अवैध भवन को ध्वस्त किया गया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि राजकीय भूमि, सार्वजनिक परिसंपत्तियों, नदी तट क्षेत्रों और आमजन के आवागमन के मार्गों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में चिन्हीकरण, नोटिस और विधिक प्रक्रिया के बाद सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
