उत्तराखंडसंपादकीय

Utarakhand News…. कांग्रेसियों का ‘ मेलोडी टॉफी ’ वाला विरोध प्रदर्शन Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। उत्तराखंड में पेट्रोल की कीमत ₹100 के पार पहुंचने पर कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को “मेलोडी टॉफी” बांटकर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह और पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने लोगों के जीवन को कठिन बना दिया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है।

पूर्व मंडी सभापति राकेश अग्रवाल और ललित मोहन मिश्रा ने बताया कि उत्तराखंड के कई जिलों में पेट्रोल ₹100 प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने और महंगाई से राहत देने की मांग उठाई।

ad12

प्रदर्शन में बीएस पयाल, चंदन पंवार, प्रदीप जैन, प्यारेलाल जुगरान, सूरत कोहली, राजेंद्र कोठारी, देवेंद्र प्रजापति, भगवान पंवार, सरोजनी थपलियाल, अशोक शर्मा, ऋषि सिंघल, पुरंजय भारद्वाज, मधु जोशी, सुमित चौहान, मदन शर्मा, हिमांशु कश्यप, हरि नेगी, आदित्य झा, विश्वजीत अधिकारी आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *