Uttarakhand Weather: पसीना बहा रही है गर्मी| Click कर जानिये कब आयेगा मानसून

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
अपने उत्तराखंड में गर्मी से हाल-बेहाल कर रखा है। अब खबर यह है कि प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने में वक्त लगेगा। बहरहाल, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज मौसम ने करवट बदली। सुबह चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी समेत कई इलाकों में बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। उधर, मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को झुलसा रही है। चार कदम भर चलने में शरीर पसीना-पसीना हो जा रहा है।


मानसून आने में अभी देरी
पिछले करीब पांच दिनों से उमस भरी गर्मी के बाद हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है। लेकिन, प्रदेश में मानसून आने में अभी और समय लगेगा। हालांकि विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक 16 जून तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। वहीं मानसून भी 20 जून के बाद ही आने की संभावना है। हालांकि इससे पहले हल्की बूंदाबांदी से मौसम राहत भरा रहेगा।
