Uttarakhand News..आखिरी व्यक्ति तक पहुंचेगा विकासः CM धामी|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगभग ₹138 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास और ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसी उद्देश्य के तहत प्रदेशभर में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था और पेयजल योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जनपद सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। जनपद की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैड़ा, विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, एसएसपी चंद्रशेखर आर. घोड़के आदि मौजूद रहे।
