पौड़ी| गहरी खायी में गिरा वाहन, दो घायल|पढ़िये पूरी खबर

Share this news

CITYLIVE TODAY. MEDIA HOUSE
माण्डाखाल से सीकू जाने वाले मार्ग के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गयी है। वाहन में दो लोग सवार थे और दोनों घायल हो गये। स्थानीय नागरिकों व पुलिस की सहायता से घायलों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुँसाई मय पुलिस टीम के साथ राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुँचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। उक्त वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे। जिन्हे उपचार हेतु पौड़ी लाया गया।

घायल व्यक्ति का नाम पताः-
ऽ सम्पत सिंह पुत्र श्री रणजीत सिंह निवासी बैसवाड़ा, पट्टी खातस्यूँ, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
ऽ सरिता पत्नी सम्पत सिंह निवासी उपरोक्त।

ad12

पुलिस टीमः-
ऽ निरीक्षक श्री विनोद सिंह गुँसाई
ऽ आरक्षी 119 ना0पु0 कुलदीप
ऽ आरक्षी 45 ना0पु0 अर्जुन सिंह
ऽ आरक्षी 159 ना0पु0 शेखर सैनी
ऽ आरक्षी 185 ना0पु0 रामशरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *