उत्तराखंडराजनीति

BJP ने जारी की जिला कार्यकारिणी सदस्यों की सूची, पार्थ दुबे को भी मिली जिम्मेदारी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

हरिद्वार, सवांददाता
उत्तराखंड में विधानसभा चुुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला हरिद्वार की नई जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मार्गदर्शन तथा जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट और जिला सह प्रभारी दीपक धमीजा की सहमति से कुल 68 कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी का सदस्य घोषित किया गया है


जारी सूची में हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र से पार्थ दुबे (क्रमांक 52) का नाम भी जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जिला अध्यक्ष के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में जिले की विभिन्न विधानसभाओं से कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। पार्थ दुबे एक कर्मठ व जुझारू प्रतिभा के धनी हैं। समाज में उनकी सक्रियता व लोकप्रितया भी बेहतरीन है। पार्थ दुबे का कहना है कि जो जिम्मेदारी दी गयी है उनका ईमानदारी व पूरी ताकत के साथ निर्वहन किया जायेगा। नई सूची जारी होने के साथ ही हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र सहित जिले भर में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता राहुल मलिक, शिवम पाल, देवेंद्र आदि ने दुबें को बधाई दी है।

ad12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *