उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand… पूर्व पीएम राजीव गांधी का भावपूर्ण स्मरण |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कहा कि भारतीय इतिहास में देश ने एक दूरदर्शी और आधुनिक भारत का सपना देखने वाले नेता को खोया था।

गुरुवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, शिक्षा के विस्तार और विज्ञान व तकनीक को बढ़ावा देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कांग्रेसजनों ने कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर हम केवल उन्हें याद ही नहीं करते, बल्कि उनके सपनों के भारत को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लेते हैं। उनका जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि देशहित सर्वोपरि होना चाहिए।

ad12

इस अवसर पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, जयेन्द्र रमोला, दीप शर्मा, मदन मोहन शर्मा, बीएस पयाल, राकेश अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा, चंदन पंवार, प्यारेलाल जुगरान, भगवती सेमवाल, सूरत कोहली, राजेंद्र कोठारी, ऋषि सिंघल, सरोजनी थपलियाल, रुकम पोखरियाल, अशोक शर्मा, संजय भारद्वाज, भूपेंद्र राणा, जयपाल बिट्टू, सुमित चौहान, मनीष जाटव, नीरज चौहान, विश्वजीत अधिकारी, आदित्य झा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *