उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News….राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण प्रक्रिया हो सरल |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार से चिन्हीकरण की प्रक्रिया को सरल करने की मांग की है। कहा कि इससे राज्य आंदोनलकारियों को न्याय और सम्मान मिल सकेगा।

शुक्रवार को क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारियों ने आईएसबीटी स्थित उत्तराखंड शहीद स्मारक में बैठक कर चिन्हीकरण से वंचित आंदोलनकारियों के मसलों पर चर्चा की। उनका कहना था कि राज्य सरकार को वंचित राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के लिए मानकों को सरल बनाना चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कई आंदोलनकारी अब तक चन्हित नहीं हो सके हैं। मांग की कि चिन्हीकरण प्रक्रिया को सरल और जल्द पूरा किया जाए।

ad12

मौके पर चिन्हीकरण समिति सदस्य डीएस गुसाईं, गंभीर मेवाड़, सरोज डिमरी, बलवीर सिंह नेगी, चंदन पवार, कुसुमलता शर्मा, सरोजिनी थपलियाल, युद्धवीर चौहान, पुरुषोत्तम भट्ट, शकुंतला नेगी, प्रेम सिंह रावत, लक्ष्मी बूड़़ाकोटी, रमेश रतूड़ी, रामेश्वरी चौहान, लक्ष्मी पुंडीर, कमला रौतेला, विजय गोदयाल, उषा पोखरियाल, कमल सिंह चौहान, कुंवारा नेगी, शकुंतला देवी, मायाराम उनियाल, महादेव रांगड़़, बृजेश डोभाल, रमा उनियाल, चंद्रसिंह रतूड़ी, परमजीत कौर, उर्मिला डबराल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *