उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…..मेधावी सम्मान संगम के मंच पर सम्मानित हुए मेधावी छात्र|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। ऋषिकेश युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान संगम 2026 में विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर्स रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

संस्था के संरक्षक व कार्यक्रम संयोजक जयेन्द्र रमोला के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर अभिभावकों और कई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया।

रमोला ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को न प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें लक्ष्यों को प्राप्त करने की नई ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। फाउंडेशन अध्यक्ष दीपक गौनियाल और महासचिव सागर गर्ग ने कहा कि संस्था आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेगी।

ad12

मौके पर गढ़ महिला उत्थान समिति अध्यक्ष कुसुमलता शर्मा, सचिव कृष्णा रमोला, शशि रावत, पुष्पा रावत, उमा ओबेरॉय, सरोजनी थपलियाल, मानसी सती, अनुष्का गुलियाल, अजय गर्ग, डॉ राजे नेगी, बीएस पयाल, भगवती सेमवाल, दीप शर्मा, राकेश सिंह, भूपेंद्र राणा, संजय शर्मा, गौरव यादव, बृजभूषण बहुगुणा, अशोक शर्मा, मनोज गुसाईं, सूरत सिंह कोहली, सुमित चौधरी, धर्मेंद्र गुलियाल, गौतम राणा, मनीष जाटव, तरुण त्यागी, हिमांशु कश्यप, हिमांशु जाटव, आयुष तड़ियाल, गौरव जोशी, रेहान बंदोलिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *