उत्तराखंडसंपादकीय

ऋषिकेश की खूबसूरत वादियों में ” मैं हूं अक्षय-अक्षय ” |विकास श्रीवास्तव की Report

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, अक्टूबर। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री राशि खन्ना शुक्रवार को अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए ऋषिकेश पहुंचे। शिवपुरी और मालाकुंठी पुल की खूबसूरत वादियों में फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। मालाकुंठी के झूलापुल पर अक्षय कुमार और राशि खन्ना रोमांटिक अंदाज में नजर आए। शूटिंग के दौरान अक्षय ने बाइक चलाकर भी एक दृश्य फिल्माया।

अक्षय कुमार काले रंग के फॉर्मल कपड़ों में दिखाई दिए, जबकि राशि खन्ना काले गाउन में नजर आईं। पुल पर गाने और रोमांटिक दृश्यों की शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आईं। दूर से शूटिंग देख रहे प्रशंसकों ने भी इन पलों को अपने कैमरों में कैद किया।

शिवपुरी क्षेत्र स्थित यूसुफ बीच पर भी फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। जैसे ही अक्षय कुमार के यहां शूटिंग करने की खबर प्रशंसकों तक पहुंची, उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। प्रशंसक अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए शूटिंग स्थल के आसपास उत्साहित नजर आए।

ad12

बता दें कि अक्षय कुमार इससे पहले देहरादून और मसूरी में भी शूटिंग कर चुके हैं। उनकी आगामी फिल्म के शीर्षक और रिलीज का खुलासा अभी नहीं हुआ है। ऐसे में लोगों को फिल्म की रिलीज और पर्दे पर ऋषिकेश की खूबसूरत वादियों को देखने का इंतजार रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *