उत्तराखंडसंपादकीय

Weather Update…उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज| Click कर जानिये हाल-ए-मौसम

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य में अगले चार दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। पर्वतीय और मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिलेगी। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को प्रदेश के कुछ उच्च हिमालयी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

आज 3 पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, आज (रविवार को) उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने का भी अनुमान जताया गया है।

देहरादून में बढ़ा तापमान, जानें पिछले 24 घंटों का हाल

शनिवार को प्रदेश भर में दिन भर मौसम साफ और शुष्क रहा, जिससे धूप खिलने के कारण ठंड से राहत दर्ज की गई।

ad12

  • अधिकतम तापमान: देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 30.2°C दर्ज किया गया।
  • न्यूनतम तापमान: न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री की गिरावट के साथ 15.0°C रहा।

19 से 22 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश भर में मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ रहेगा। इसके बाद 23 अक्टूबर से प्रदेश में एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *